देहाती मैडम को वैदेही में दिखी अपनी झलक

मनोरंजन

सोशल मीडिया सेंसेशन देहाती मैडम, जिन्होंने अपने अलग अंदाज में अंग्रेजी सिखाकर और अपनी ग्रामीण पहचान पर गर्व करते हुए लाखों लोगों का दिल जीता है। दिलचस्प बात यह है कि देहाती मैडम की कहानी सन नियो के नए शो ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ की कहानी से काफी मिलती-जुलती है। यह शो वैदेही नाम की एक गांव की लड़की की कहानी है, जो मुश्किल हालात के बावजूद हार नहीं मानती। अपने हौसले और मेहनत से वह साबित करती है कि अगर इंसान सपने देखने और उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखता है, तो वह साधारण होकर भी असाधारण काम कर सकता है।देहाती मैडम ने कहा, जब मैंने ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ में वैदेही की कहानी देखी, तो मुझे लगा कि यह सिर्फ उसकी नहीं, बल्कि हर उस साधारण लड़की की कहानी है जिसे दुनिया कम समझती है, लेकिन जो कभी हार नहीं मानती। जो इंसान लगातार आगे बढ़ता रहता है, वह एक दिन अपनी मंजिल जरूर हासिल करता है।