नेटफ्लिक्स ने तस्करीः द स्मग्लर्स वेब का जबरदस्त ट्रेलर लॉन्च किया। अल-डेरा, अदीस अबाबा, मिलान और बैंगकॉक में स्मग्लिंग के मुख्य गलियारों का पीछा करते हुए तस्करी में अंतर्राष्ट्रीय स्मग्लिंग की दुनिया की जटिल परतों को खोला गया है। यह दुनिया कोड वाले मार्गों, भ्रामक खुलासों और सोचे-समझे तरीकों से गुमराह करने वाली चालों का एक जाल है। इसकी कहानी देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात स्पेशलाईज़्ड कस्टम्स टास्क फोर्स के इर्दगिर्द घूमती है। इस टीम का नेतृत्व अर्जुन मीना (इमरान हाशमी), मिताली कामथ (अमृता खानविलकर), रविंदर गुज्जर (नंदीश सिंह संधू) और प्रकाश कुमार (अनुराग सिन्हा) जैसे ईमानदार अफसरों की टीम करती है। ये अफसर अपनी इंस्टिंक्ट पर भी उतना ही भरोसा करते हैं, जितना इंटैलिजेंस पर। उन्हें मालूम है कि एक चूक भी हफ्तों की मेहनत को बर्बाद कर सकती है।

