बहुत कठीन है इस राह से डगर सफर की – गेहलोत
बाग – बाग के इर्द गिर्द बनी सडकों की इन दिनों बड़ी खस्ता हालत है चाहे वो बाग टांडा सड़क हो या बाग से जोबट की इन सड़कों से गुजरना बड़ा दुभर हो रहा है । ओर प्रतिदिन इन सड़कों की हालत खराब होकर बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो रही है । सड़क बीचों-बीच तो कहीं साइडों में बड़े बड़े गड्ढे झांक रहे हैं ओर उसमें पानी भरा होने के कारण वाहन तो ठीक आम नागरिकों को विधार्थियों , बुजुर्ग,महिलाएं,और वाहन चालकों रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बारिश के मौसम में सड़क में बड़े बड़े गड्ढों में पानी और किचड़ भर जाता है । जिसके कारण इसमें दुर्घटना का खतरा ओर भी ज्यादा बड जाता है । यहां तक की पैदल चलना भी बड़ा मुश्किल भरा हो रहा है ।
उच्च अधिकारियों का भी इस मार्ग से होता हे गुजरना
सबसे चिंताजनक बात यह है कि बाग टांडा बायपास तहसील ठप्पा कार्यालय के सामने सड़क पर नदी का नजारा दिखाई दे रहा है । जबकि इस मार्ग पर तहसील के सामने सहित प्रतिदिन इस मार्ग से बड़े अधिकारियों का भी गुजर होता हे उनका भी ध्यान इस ओर नही जा रहा है । इस गंभीर समस्या को लेकर एसा लगता हे कोई भी चिंतित नहीं हैं तभी तो ये बड़े बड़े गड्ढे सड़क पर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहै है नहीं रोड़ कम्पनी को इसकी मरम्मत करने की सुध पड़ रही हे क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है जिम्मेदारों को की इससे पहले भी कोई ठोस कदम उठाया जाएगा ।
बहुत कठीन है डगर सफर की – गेहलोत
एनएसयूआई के ब्लाक अध्यक्ष सुरज गेहलोत ने बताया की सड़कें किसी भी क्षैत्र के विकास की पहचान होती है । यदि मुख्य मार्ग ही जर्जर और गड्डे से भरे हो, तो यह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है । आगे उन्होने कहा कि बहुत कठीन हे इस मार्ग से डगर सफर की जो पता ही नही चलता सड़क हे या गड्ढों से भरे तालाब है । हम जिला प्रशासन से सड़क निर्माण कम्पनी से मांग करते हे कि टांडा बायपास एवं टांडा सड़क का निरीक्षण कर शिघ्र मरम्मत कराई जाए ताकी कोई बड़ी घटना का दाग बाग पर ना लगे ।

