अक्षय ओबेरॉय करियर के रोमांचक दौर से गुजर रहे 

मनोरंजन

अभिनेता अक्षय ओबेरॉय इन दिनों अपने करियर के बेहद रोमांचक दौर से गुजर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में किंग, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नज़र आएंगे, और मनोज बाजपेयी के साथ एक थ्रिलर फिल्म शामिल है। रोमांस, साइकोलॉजिकल थ्रिलर, क्राइम ड्रामा और एक्शन जैसी अलग-अलग शैलियों में काम कर रहे अक्षय का कहना है कि इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव है।इस दौर के बारे में बात करते हुए अक्षय ओबेरॉय ने कहा, “सच कहूं तो कभी-कभी यकीन ही नहीं होता कि मैं एक ही साल में शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकारों के साथ काम कर रहा हूं। दोनों अपने अभिनय में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और अपने-अपने काम के सच्चे उस्ताद हैं।