रनदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार उन्होंने जिम से एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनका बढ़ा हुआ और दमदार शरीर साफ नज़र आ रहा है। हाल ही में अपने नए मूंछों वाले लुक को लेकर चर्चा में रहे रनदीप अब इस नई शर्टलेस तस्वीर में अपनी ज़बरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखाते दिखे। यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ के लिए है, जिसकी शूटिंग इस वक्त मुंबई में चल रही है।तस्वीर शेयर होते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की भरमार हो गई। लोग आग और लाल दिल वाले इमोजी जमकर पोस्ट करने लगे। एक फैन ने लिखा, “भाई, वज़न बढ़ाना और घटाना कोई आपसे सीखे!” वहीं किसी ने उन्हें सीधा “हॉटेस्ट” कह दिया।

