आगामी ओरिजिनल सीरीज़ बिलियनेयर में मुख्य भूमिका में अर्जुन रामपाल नजर आएंगे। प्रख्यात फिल्मकार हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बन रही इस सीरीज़ को अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागर ने लिखा है, जबकि इसका निर्माण प्रभलीन संधू द्वारा ऑलमाइटी मोशन पिक्चर के बैनर तले किया जा रहा है। बदलते हुए भारत के परिदृश्य में, बिलियनेयर एक शक्तिशाली उद्योगपति के उदय की कहानी है, जो प्रभाव और महत्वाकांक्षा का साम्राज्य खड़ा करने के लिए नियमों को अपने हिसाब से बदल देता है। लेकिन जब वही ताकत, जो उसकी सफलता की वजह बनती है, उसके आसपास की हर चीज़ को खत्म करने लगती है, तो आखिर इसका अंजाम क्या होता है?

