धूम 4 में छाएंगी उर्वशी रौतेला?

मनोरंजन

 उर्वशी रौतेला धूम 4 से जुड़ी सबसे चर्चित संभावित चेहरों में शामिल हो गई हैं।यश राज फिल्म्स या निर्माता आदित्य चोपड़ा की ओर से भले ही कोई पुष्टि नहीं हुई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी पसंद साफ जाहिर कर दी है। खासतौर पर रणबीर कपूर के संभावित लीड रोल की खबरों के बीच, उर्वशी के साथ उनकी जोड़ी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा ट्रेंड फैंस के बीच से ही उभरा है। फैन एडिट्स, कास्टिंग पोल्स और लगातार हो रही चर्चाओं ने उर्वशी को एक ग्लैमरस और एक्शन-रेडी विकल्प के रूप में स्थापित कर दिया है।