कुंवर ने प्यार के खुमार को किया जीवंत

मनोरंजन

कुंवर के नए गाने ‘क्रेज़ी4यू’ में प्यार में पड़ने के रोमांच, बेताबी और खुशनुमा हलचल को बखूबी दर्शाया गया है। वैश्विक मंच पर पंजाबी संगीत की नई लहर की सबसे शानदार आवाजों में से एक के रूप में अपनी पहचान बना रहे भारतीय-कनाडाई सिंगर-सॉन्गराइटर कुंवर, एक हाई-एनर्जी पॉप ट्रैक के साथ वापस लौटे हैं। यह गाना किसी के ख्यालों में पूरी तरह से खो जाने के खूबसूरत एहसास को बयां करता है। कुंवर के सिग्नेचर साउंड और गायकी के साथ मॉडर्न पॉप प्रोडक्शन के मिश्रण से सजा क्रेज़ी4यू, उस प्यार का जश्न मनाता है जो आपके दिलो-दिमाग से नहीं उतरता।  मूल रूप से, क्रेज़ी4यू’ इस बात की याद दिलाता है कि कैसे प्यार लोगों को एक बेहतरीन अहसास में खुद को भुला देने पर मजबूर कर देता है।