मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में अभिनेत्री शीना चौहान ने कहानी कहने की कला, सिनेमा के भविष्य और सांस्कृतिक संवाद से जुड़ी दो महत्वपूर्ण चर्चाओं का संचालन कर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।
शीना ने पैनल चर्चा का संचालन किया। इस चर्चा में निर्माता समीर मोदी, अभिनेत्री अर्चना कवी, अभिनेता उज्ज्वल चोपड़ा और माइक्रो-ड्रामा शैली के लिए प्रसिद्ध जर्मन निर्देशक राफेल शामिल थे और राउंडटेबल चर्चा का नेतृत्व किया। इस विशेष सत्र में वरिष्ठ क्यूरेटर और फेस्टिवल निदेशक आनंद वरदराज, दीपक भेश्रा, प्रेमेंद्र मजूमदार, नीलोत्पल मजूमदार, शेख खाजा वाली, पैट्रिशिया सांचेज मोरा तथा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदूम शामिल हुए।
चर्चा के दौरान शीना ने कहा, “जब हम फिल्म फेस्टिवलों में विविधता का उत्सव मनाते हैं, तब हम कहानी कहने की उस शक्ति का सम्मान करते हैं जो संस्कृतियों, भाषाओं और दृष्टिकोणों की सीमाओं को पार कर लोगों को जोड़ती है।


1 thought on “फिल्म फेस्टिवल हमें अवसर देते हैं”
Comments are closed.