दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता खुशाल मग्गो के लिए रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, मेहनत और सपनों की सच्ची पहचान बनकर सामने आई। चार्टर्ड अकाउंटेंसी जैसे सुरक्षित करियर से अभिनय की राह तक पहुँचना खुशाल के अब तक के सफर की एक महत्वपूर्ण पुष्टि साबित हुआ।खुशाल मग्गो ने बताया कि यह कहानी उन्हें इसलिए तुरंत आकर्षित कर गई, क्योंकि यह उम्मीद और लगातार मेहनत की ताकत को दिखाती है। मुश्किल हालातों के बीच खुद पर भरोसा बनाए रखना और आगे बढ़ते रहना—यही सोच उनके अपने जीवन के अनुभवों से गहराई से जुड़ी हुई है।अभिनय और सीए के बीच तुलना पर बात करते हुए खुशाल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी ने उन्हें अनुशासन, निरंतरता और मेहनत की अहमियत सिखाई।

