ख़ज़ाना – ए फेस्टिवल ऑफ ग़ज़ल्स’ 

मनोरंजन

प्रतिष्ठित ‘ख़ज़ाना – ए फेस्टिवल ऑफ ग़ज़ल्स’ अपने ऐतिहासिक 25वें सिल्वर जुबली संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। इस खास मौके पर अनुप जलोटा, हरिहरन, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, सोनू निगम, जावेद अली, सुदीप बनर्जी, मधुबंती बागची और सुनील मुंगे जैसे दिग्गज कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। 24 और 25 जुलाई को ट्राइडेंट, नरीमन पॉइंट, मुंबई में आयोजित होने वाला यह समारोह ग़ज़लों की कालातीत खूबसूरती और यादगार लाइव परफॉर्मेंस का जश्न होगा।इस सिल्वर जुबली संस्करण की घोषणा मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जहां विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, तलत अज़ीज़, अनुप जलोटा और अनुप सोनी सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं