तन्निष्ठा चटर्जी की फुल प्लेट ने किया  समापन

मनोरंजन

निर्देशक और अभिनेत्री तन्निष्ठा चटर्जी की फिल्म फुल प्लेट ने 23 अगस्त को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 के 17वें संस्करण का समापन किया। फिल्म को फेस्टिवल की क्लोज़िंग नाइट फिल्म के रूप में प्रदर्शित किया गया। फिल्म में कीर्ति कुल्हारी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फिल्म के मुख्य अभिनेता शारिब हाशमी भी मौजूद रहे और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के सामने फिल्म को प्रस्तुत किया।फुल प्लेट एक ऐसी गृहिणी की कहानी है, जिसे खाना बनाने का स्वाभाविक हुनर मिला हुआ है। उसके लिए खाना सिर्फ रोजमर्रा की ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि अपनी पहचान और अपनी पसंद को सामने रखने का एक जरिया बन जाता है। एक ऐसी दुनिया में, जहां उससे हमेशा दूसरों की उम्मीदों के मुताबिक चलने की अपेक्षा की जाती है, वह खाने के ज़रिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है।