नेचुरल स्टार नानी ने ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। नानी ने खुलासा किया कि वह ‘द पैराडाइज’ से काफी पहले से ही राघव के काम के फैन थे। खासकर फिल्म ‘किल’ में राघव की परफॉर्मेंस ने उन्हें काफी इम्प्रेस किया था। यही वजह थी कि जब डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला ने फिल्म के एंटागोनिस्ट के लिए राघव को “परफेक्ट कास्टिंग” बताया, तो नानी काफी एक्साइटेड हो गए।नानी ने बताया कि ‘द पैराडाइज’ के लिए साथ आने से पहले ही वह राघव जुयाल के काम को पसंद करते थे। राघव के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को याद करते हुए नानी ने बताया कि उन्होंने ‘किल’ देखी थी और फिल्म में राघव के कॉन्ट्रिब्यूशन ने उनका ध्यान खींचा था।

