‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभा रहीं अद्रिजा रॉय का मानना है कि लुक्स मायने रखते हैं, लेकिन आखिरकार किसी व्यक्ति का आत्मविश्वास और उसकी अलग पहचान ही लोगों पर लंबे समय तक असर छोड़ती है।अद्रिजा कहती हैं, “एक निश्चित दबाव तो होता ही है क्योंकि हम एक्टर्स लगातार कैमरे के सामने रहते हैं। लेकिन मैं कोशिश करती हूं कि इस दबाव को खुद पर हावी न होने दूं। मेरा मानना है कि अपना बेस्ट दिखने का मतलब यह भी होना चाहिए कि आप अपनी त्वचा में सहज और आत्मविश्वासी महसूस करें। मेरे लिए यह खुद का ख्याल रखने के बारे में है, न कि हर वक्त किसी अवास्तविक मानक पर खरा उतरने की कोशिश करने के बारे में।”वह कहती हैं, “ग्रूमिंग जरूरी है क्योंकि इससे पता चलता है कि आप खुद को और अपने काम को गंभीरता से लेते हैं।

