कांग्रेस विधायकों का आरोप किसानों, युवाओं की कोई नहीं सुन रहा
भोपाल । आज मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिंवराज सिंह चौहान के मुखौटे लगाकर विधानसभा पहुंचे। विधायकों का आरोप है कि राज्य में न तो किसानों की सुनी जा रहा है और न ही बेरोजगार युवाओं की। मुखौटे लगाए कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम मोहन यादव दोनों फाइल-फाइल खेल रहे हैं। किसानों की किसी को चिंता नहीं है। मध्य प्रदेश का किसान परेशान है। समय पर न खाद मिल रही है, न बीज मिल रहा है।
महिदपुर विधायक दिनेश जैन मुख्यमंत्री का मुखौटा पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा- हम वास्तविक मुद्दे उठाना चाहते हैं। आज स्टूडेंट परेशान हैं। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। रोजगार नहीं मिल रहा है। मध्य प्रदेश में शराब और भू-माफिया का राज है। इस वास्तविकता को हम सदन के अंदर दिखाना चाहते हैं। कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा- आज लोगों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की जरूरत है। सरकार केवल जनता के दिमाग को डायवर्ट करने का काम कर रही है। जनता के मुद्दे सरकार सुन क्यों नहीं रही है? जोबट विधायक सेना पटेल ने कहा- किसान आज सड़कों पर हैं। उन्हें न तो खाद-बीज मिल रहे हैं, न ही एमएसपी। केन-बेतवा प्रोजेक्ट के प्रभावित परेशान हैं। वे पानी के अंदर अर्थियों पर लेटे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। बीजेपी सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हो रही है। महिदपुर विधायक दिनेश जैन मुख्यमंत्री का मुखौटा पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा- हम वास्तविक मुद्दे उठाना चाहते हैं। आज स्टूडेंट परेशान हैं। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। रोजगार नहीं मिल रहा है। मध्य प्रदेश में शराब और भू-माफिया का राज है। इस वास्तविकता को हम सदन के अंदर दिखाना चाहते हैं।
सत्ता पक्ष ने बताया कांग्रेस की नौटंकी
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा- खाद का थोड़ा सा संकट युद्ध के कारण आया है। मैं खुद एक किसान हूं, सबको पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज मिल रहे हैं। विपक्ष चाहे शेर का मुखौटा पहनकर आए या बकरी और गीदड़ का…इससे कुछ होने वाला नहीं है। केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर चल रहे विरोध पर बिजावर विधायक राजेश शुक्ला ने कहा- यह राजनीतिक प्रदर्शन है। वहां की सच्चाई किसने देखी नहीं है? एक ही परिवार बता दो कि जो बिना मुआवजे के विस्थापित हुए हों। विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा- बीजेपी किसानों के कल्याण की बात, किसानों के सम्मान की बात करती है…कांग्रेस के नेता केवल नौटंकी करते हैं।

