किचन को लेकर आम्रपाली और माही में तकरार

मनोरंजन

बिग बॉस 20 के घर में र आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच खाने को लेकर तीखी बहस देखने को मिलेगी। अपकमिंग एपिसोड के प्रीकैप में दोनों के बीच किचन के मेन्यू और खाना बनाने के तरीके को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है।

मामला खाने की तैयारी से शुरू होता नजर आता है। माही किचन में बन रहे खाने और उसे तैयार करने के तरीके को लेकर अपनी राय रखती हैं। वहीं, किचन संभाल रहीं आम्रपाली उनकी दखलअंदाजी से परेशान नजर आती हैं।

आम्रपाली साफ तौर पर कहती हैं कि जब किसी ग्रुप को किचन की जिम्मेदारी दी गई है, तो उन्हें अपना काम करने की आजादी मिलनी चाहिए। हर छोटी बात पर सवाल उठाने या बार-बार बीच में आने से काम और भी मुश्किल हो जाता है।

देखते ही देखते दोनों के बीच बहस काफी बढ़ जाती है। इसी दौरान माही विज कहती हैं, “You don’t exist to me,” और वहां से चली जाती हैं। हालांकि, आम्रपाली इसके बाद भी अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटतीं और खाने की मात्रा और घर में खाना मैनेज करने की समस्या की ओर इशारा करती हैं।

बहस के दौरान आम्रपाली माही की कुकिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहती हैं, “When she cooks, 16 people barely get food to eat.”इसके साथ ही वह यह समझाने की कोशिश करती हैं कि उनके लिए मुद्दा सिर्फ यह नहीं है कि खाना क्या बनाया जा रहा है, बल्कि यह भी है कि घर के सभी सदस्यों के लिए खाना पर्याप्त मात्रा में तैयार हो।