लॉक अप: सच या सज़ा छठवें दिन भी स्ट्रीम होगा

मनोरंजन

लॉक अप: सच या सज़ा एक और दिन प्रसारित होने वाला है। इस हफ्ते से यह कैप्टिव रियलिटी शो शनिवार से गुरुवार, रात 8 बजे प्रसारित होगा। यानी दर्शक हर हफ्ते एक और दिन लॉक अप देख पाएंगे।फैन्स के अपार स्नेह और जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ यह शो टीवी प्रेमियों का पसंदीदा शो बन गया है।  खबर से उत्साहित रितेश देशमुख ने कहा, ‘‘दर्शकों ने लॉक अप: सच या सज़ा को सबसे अधिक चर्चित रियलिटी शो में से एक बना दिया है। उनके इस प्यार के लिए हम उनके आभारी हैं। अब वो हफ्ते में एक दिन और यह शो देख सकेंगे, मतलब, अब होगा ज़्यादा ड्रामा, ज़्यादा सरप्राईज और ज़्यादा सच के साथ ज़्यादा सज़ा। यहाँ से इनमेट्स का सफर और ज़्यादा मुश्किल होने वाला है।’’फराह खान ने बताया, ‘‘यकीन नहीं हो रहा कि लॉक अप: सच या सज़ा को दर्शकों ने इतना अधिक प्यार दिया है।