:: मालवी पगड़ी पहनाकर हुआ सम्मान, बोले- जीवनभर साईं सेवा में रहूंगा समर्पित ::
इंदौर । केंद्रीय साईं सेवा समिति के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष वासुदेव चावला ने अमृतसर स्थित पवित्र हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में मत्था टेकने के बाद इंदौर लौटकर अपना कार्यभार संभाला। अभय प्रशाल स्थित सभागृह में आयोजित समारोह में समिति अध्यक्ष गौतम पाठक ने उन्हें मालवी पगड़ी पहनाकर नया दायित्व सौंपा।
समारोह में अध्यक्ष गौतम पाठक ने चावला के साईं बाबा के प्रति समर्पण, सेवा भाव और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से समिति की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने समिति से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों के योगदान को भी याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित साईं भक्तों और पदाधिकारियों ने वासुदेव चावला का पुष्पमालाओं से स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रदीप यादव, समीर जोशी, जगमोहन वर्मा, पूर्व रजिस्ट्रार कैलाश गुप्ता, राजेंद्र सोनी, पिंकी भाटिया, सुरेंद्र तोमर सहित अनेक सदस्यों ने चावला की नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि इससे साईं भक्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा।
इस अवसर पर मुकेश कराडिया, सुनील खंडागले, शंकरलाल चौधरी, मधुकर बुद्धे, मोहन पहलवान, रत्नेश पुरी सहित बड़ी संख्या में साईं भक्त मौजूद रहे।
वासुदेव चावला ने कहा कि वे जीवनभर साईं बाबा की सेवा और भक्तों के हित में तन-मन से समर्पित रहकर कार्य करते रहेंगे।

