भूतों का रूप धारण कर निकाली कांवड़ यात्रा

इंदौर धार्मिक

इन्दौर | शहर के उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र सुखलिया में सुखलिया ग्राम की मातृ-शक्तियों द्वारा विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में भूतों का रूप धारण किए कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे यात्रा मार्ग में बोल बम के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। आयोजन प्रमुख कमल सिंह चौहान ने बताया कि यात्रा सुखलिया गांव स्थित सुखलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर परदेशीपुरा स्थित गेंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां महादेव का अभिषेक पूजन किया गया।