‘तू ही रे दिल में’ शो में संजय (अबरार काजी) और वृंदा (प्रियांशी यादव) की शादी हो चुकी है। लेकिन जैसे ही वृंदा को पता चलता है कि संजय किसी और से प्यार करता है, वह तुरंत उससे दूर जाने का फैसला करती है और अपनी ज़िंदगी का सफर अकेले तय करने का रास्ता चुनती है।इस सफर में जहां वृंदा को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, वहीं स्वाति (सिमरन रावल) उसका साथ देती है। वह उसकी देखभाल करती है और मुश्किल समय में उसका सबसे बड़ा सहारा बन जाती है। दिलचस्प बात यह है कि वृंदा और स्वाति, दोनों इस बात से पूरी तरह अनजान हैं कि उनकी ज़िंदगी एक ही शख्स, संजय, से जुड़ी हुई है। एक तरफ स्वाति और संजय एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं, तो दूसरी तरफ संजय की शादी वृंदा से हो चुकी है। वहीं, वृंदा ने भी हमेशा संजय को अपना जीवनसाथी बनाने का सपना देखा था। ऐसे में यह पूरा समीकरण और भी उलझता जा रहा है।

