सागर भाटिया  का  नॉर्थ अमेरिका टूर 

मनोरंजन

अपनी सुरीली आवाज़, दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतियों और कव्वाली को नए अंदाज़ में पेश करने के लिए मशहूर गायक सागर भाटिया अब साल 2026 में अपने नॉर्थ अमेरिका टूर के लिए तैयार हैं। इस टूर के दौरान वह अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में लाइव परफॉर्म करेंगे और अपनी पारंपरिक कव्वाली और आधुनिक संगीत का अनोखा संगम अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने पेश करेंगे। टूर के दौरान सागर भाटिया वैंकूवर, टोरंटो, ह्यूस्टन, एडमंटन, न्यू जर्सी, शिकागो और वॉशिंगटन डी.सी. में परफॉर्म करेंगे। भारतीय संगीत की लोकप्रियता पूरी दुनिया में लगातार बढ़ रही है। दिलजीत दोसांझ और करण औजला जैसे कलाकारों के अंतरराष्ट्रीय दौरों को मिली सफलता के बाद अब सागर भाटिया का यह टूर भी दुनिया भर में भारतीय लाइव संगीत की बढ़ती मांग को और मजबूत करेगा।