‘ये प्रेम मोह लिया’ की शूटिंग पूरी 

मनोरंजन

संगीतकार, अभिनेता और गायक स्वानंद किरकिरे ने सूरज बड़जात्या की बहुप्रतीक्षित पारिवारिक फिल्म ‘ये प्रेम मोह लिया’ की शूटिंग पूरी कर ली है। राजश्री प्रोडक्शंस की इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर स्वानंद का कहना है कि यह अनुभव सिर्फ एक अच्छी कहानी का हिस्सा बनने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें उन्हें वह अपनापन और गर्मजोशी भी महसूस हुई जिसके लिए राजश्री प्रोडक्शंस हमेशा से जाना जाता है। अब जब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, तो वह इसके रिलीज़ होने और दर्शकों के सामने इस खूबसूरत दुनिया के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।