अमित ख़ान अब स्क्रीन पर अपनी कहानियाँ खुद ला रहे 

मनोरंजन

हिंदी के लोकप्रिय उपन्यासकार अमित ख़ान अब डिजिटल कंटेंट की दुनिया में एक नई पहचान बना रहे हैं। सौ से अधिक उपन्यास लिख चुके अमित ख़ान के कई चर्चित किरदार पहले ही ओटीटी दर्शकों के बीच अपनी जगह बना चुके हैं।

उनकी लोकप्रिय ‘कमांडर करण सक्सेना’ और ‘रीटा सान्याल’ सीरीज़ पर आधारित वेब सीरीज़ जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं। वहीं उनके चर्चित उपन्यास पर आधारित “बिच्छु का खेल”, जिसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था और जिसमें दिव्येंदु शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी, दर्शकों के बीच बेहद सफल रही। इसके अलावा स्पॉटीफ़ाई पर “कमांडर करण सक्सेना” पर आधारित उनकी ऑडीयो ड्रामा सीरीज भी खूब सफल रही, जिसमें कमांडर करण सक्सेना की आवाज “सोनू सूद” बने।

अब अमित ख़ान अपने बैनर “अमित ख़ान कंटेंट हब एलएलपी” के माध्यम से अपनी कहानियों को सीधे स्क्रीन तक पहुँचा रहे हैं। अमेज़न एमएक्स के लिए कई माइक्रो ड्रामा बनाने के बाद अब उन्होंने “ज़ी बुलेट” के लिए भी नया शो विकसित किया है।

उनका नया शो “बेबी डॉल का शुगर डैडी” रिलीज़ होने जा रहा है, जिसमें नियति फतनानी, राघव बिनानी और अश्विन कौशल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे।