नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के 18वें दिन बुधवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों का संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। दोनों पक्षों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया, जहां विपक्ष ने सरकार को निशाने पर लिया तो वहीं सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधा।
भाजपा सांसदों ने प्रदर्शन करते हुए झारखंड के रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा है। भाजपा सांसदों का आरोप है कि इस मामले में राहुल गांधी और विपक्ष को अपनी भूमिका तथा रुख स्पष्ट करना चाहिए।
वहीं, विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने इन मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही की मांग की।

