वीणा के 1189 वें अंक का विमोचन हुआ

इंदौर

इन्दौर | नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के न्यासी डा. सचिन चतुर्वेदी ने एक भव्य समारोह में श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति की द्वारा 1927 से निरंतर प्रकाशित मासिक पत्रिका वीणा के शताब्दी वर्ष में 1189 वें अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर डा. सचिन चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि वीणा हमारी अस्मिता है और शताब्दी शिखर पर पहुंचना सभी के लिए गौरव की बात है। समिति की ओर से कुलपति का स्वागत किया गया। संचालन हरेराम बाजपेयी ने किया। राकेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। समारोह में वीणा के संपादक राकेश शर्मा, प्रधानमंत्री अरविन्द जवलेकर सहित घनश्याम यादव, डा. पुष्पेन्द्र दुबे, प्रदीप नवीन, डा. मीनाक्षी स्वामी, अरविन्द ओझा, डा. जीडी ओझा, राजेश शर्मा और संतोष मोहंती और अनेक अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहें।