साइबर ठगोंरों को बैंक खाते बेंचने वाले पांच गिरफ्तार, पुलिस ठगोंरों तक पहुंचने का कर रही प्रयास

इंदौर

इन्दौर | साइबर ठगोंरों को अपने बैंक खाते 20-20 हजार में बेंचने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है और ये पांचों आरोपी म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी के अवैध लेनदेन में शामिल थे।
पुलिस के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एयरपोर्ट रोड शाखा में संचालित एक संदिग्ध म्यूल खाते की जांच के दौरान खाताधारक राज पिता रवींद्र वैद्य निवासी गोविंद कॉलोनी, बाणगंगा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई थी जिसमें राज ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्तों तुषार चौहान और आयुष प्रजापत के साथ मिलकर सेंट्रल बैंक की अलग-अलग शाखाओं में खाते खुलवाए थे। बाद में ये खाते अजय पटेल और रितेश प्रजापत को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर इन पांचों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि राज वैद्य का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एयरपोर्ट रोड शाखा, तुषार पिता जीवन सिंह चौहान निवासी फ्रीगंज, मरीमाता का खाता सियागंज शाखा और आयुष उर्फ लक्की पिता लक्ष्मण प्रजापत निवासी गोविंद कॉलोनी, बाणगंगा का खाता कपड़ा मार्केट शाखा में खुला था। इन तीनों ने अपने खाते 20-20 हजार रुपए के लालच में अजय पिता महेंद्र पटेल निवासी लेक पैलेस कॉलोनी और रितेश पिता आशीष प्रजापत निवासी सत्य साईं बाग कॉलोनी, बाणगंगा को बेच दिए थे। इसके बाद अजय और रितेश ने इन खातों को अधिक कीमत पर अन्य साइबर ठगों तक पहुंचाया। इनका इस्तेमाल अवैध वित्तीय लेनदेन में किया जा रहा था। पुलिस को आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए बैंक खाते बेचे। पुलिस इनके खिलाफ साइबर ठगी और वित्तीय लेनदेन में धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन साइबर ठगोंरों की जानकारी जुटा रही है, जिन तक ये खाते पहुंचाए गए थे।