पीएम मोदी ने साझा किया गौसेवा और मोर को दाना खिलाने वाला वीडियो

देश-विदेश

खिलाड़ियों से भी की मुलाकात
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें 15 अगस्त को लाल किले के लिए रवाना होने से पहले आवास पर गाय और पक्षियों को चारा व दाना खिलाते देखा गया। पीएम ने इस वीडियो के साथ लिखा, हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या है। शनिवार सुबह उन्हें किसी तरह पता चला कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए लाल किले के लिए रवाना होते समय वे मुझसे मिलने आ गए।
इस वीडियो में एक अन्य संदेश में पीएम मोदी ने 7 अगस्त, 1905 को शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन को देश की आजादी के लिए बड़ी लड़ाई बताया, जिसमें जन-जन जुड़ा था। उन्होंने हैंडलूम डे का महत्व भी समझाया, जिसका उद्देश्य गरीब बुनकर परिवारों और घरों में लूम पर काम करने वाले कारीगरों को बढ़ावा देना है।
इस बीच, पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ली और इंस्टाग्राम पर एक रील के तौर पर साझा किया। बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल विजेता हरियाणा की साक्षी चौधरी ने मुलाकात पर खुशी जाहिर कर बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी सर ने बुलाया था और मिलकर बहुत अच्छा लगा, वे बहुत ही विनम्र हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को जो खेलेगा, वहां खिलेगा, ऑलवेज चियर फॉर भारत का मंत्र देकर भारत माता की जय के नारे भी लगवाए।