केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की एम्स में सफल एंजियोप्लास्टी, हालत स्थिर

ताज़ा खबर देश-विदेश

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की 17 अगस्त को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सफल एंजियोप्लास्टी हुई है। एम्स अस्पताल ने पुष्टि की है कि प्रक्रिया के बाद उनकी हालत स्थिर है और वे कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बेचैनी महसूस होने के बाद नड्डा को 14 अगस्त को ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती किया था। इससे पहले, 13 अगस्त की शाम को उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी सहित कई व्यापक जांचें की गई थीं। अस्पताल ने बताया कि ये जांचें बेचैनी की शिकायत के बाद की गई थीं और वे अब ठीक महसूस कर रहे हैं। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने नड्डा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसी तरह, गुजरात के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स मंत्री ऋषिकेश पटेल ने भी केंद्रीय मंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र रिकवरी की शुभकामनाएं दी हैं।