संतोषी ने किया धर्मेंद्र को याद

मनोरंजन

अभिनेता धर्मेंद्र का एवरग्रीन जादू मुंबई में एक भव्य म्यूजिकल ट्रिब्यूट शो ‘प्यार ही प्यार बेशुमार’ के जरिए एक बार फिर जीवंत हो उठा। लेजेंड्री बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मशहूर फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने कहा, “धरमजी एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी स्टार और आर्टिस्ट थे, ये तो हर कोई जानता है, लेकिन एक इंसान के तौर पर भी वो आउटस्टैंडिंग थे। मेरा मानना है कि जब तक इस दुनिया में हिंदुस्तान और हिंदुस्तानी रहेंगे, धरमजी हमेशा हमेशा के लिए उनके दिलों में जिंदा रहेंगे।” क्यूरेटर और प्रोड्यूसर पंकज रैना ने कहा, “धर्मेंद्र जी सिर्फ एक लेजेंड्री एक्टर नहीं हैं, वो लाखों लोगों के लिए एक इमोशन हैं।