‘झटस्य मरणं ध्रुवम्’ की डबिंग पूरी 

मनोरंजन

अभिनेत्री सीरत कपूर ने अपनी आगामी पैन-इंडिया फिल्म ‘झटस्य मरणं ध्रुवम्’ की फाइनल डबिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही फिल्म अपनी सितंबर–अक्टूबर रिलीज़ विंडो की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुकी है। डबिंग पूरी करने को लेकर सीरत कपूर ने कहा, “मैंने ‘झटस्य मरणं ध्रुवम्’ की फाइनल डबिंग पूरी कर ली है और सच कहूं तो यह कहते हुए थोड़ा भावुक महसूस हो रहा है। यह फिल्म पूरी जर्नी के दौरान मेरे दिल के बेहद करीब रही है और इस किरदार ने मुझे महसूस करने, खुद को तलाशने और उसे पर्दे पर जीवंत करने के लिए बहुत कुछ दिया है। मैंने इस किरदार में अपना बहुत कुछ डाला है और मैं बेहद उत्साहित हूं कि आखिरकार दर्शक उससे मिल पाएंगे।