तिरंगे गाउन पर उठाए सवाल

मनोरंजन

टैलेंट स्ट्रैटेजिस्ट और मनोरंजन जगत से जुड़े प्रोफेशनल मोहम्मद नगमान लतीफ ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के तिरंगे के रंगों से प्रेरित गाउन पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को फैशन स्टेटमेंट के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर सवाल उठाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।नगमान ने उर्वशी की उस परिधान में एक तस्वीर साझा करते हुए उसकी स्टाइलिंग की आलोचना की। उन्होंने लिखा, “ऐसे कपड़ों और उनके प्रचार पर प्रतिबंध लगना चाहिए।” राष्ट्रीय प्रतीकों और रंगों के इस्तेमाल को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए नगमान ने कहा, “जिस ध्वज को हम स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर फहराते हैं, आज वही किसी के लिए केवल दिखावा करने का पहनावा बन गया है