
इन्दौर | शहर में सुगम व सुरक्षित यातायात हेतु आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन में, यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों की यातायात संबंधी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए संचालित इन्दौर ट्रैफिक साथी एप व यातायात हेल्पलाइन लगातार प्रभावी भूमिका निभा रही है। प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी टीमों तक पहुंचाकर तत्काल कार्यवाही कराई जा रही है। यातायात व्हाट्सएप हेल्पलाइन नागरिकों के लिए केवल यातायात जाम या सड़क पर बाधा संबंधी शिकायतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यातायात चालान से जुड़ी शंकाओं के समाधान में भी मददगार साबित हो रही है। दिनाँक 27 अगस्त को एक नागरिक द्वारा वाहन क्रमांक MP09NB9634 के संबंध में शिकायत की गई कि उसके वाहन पर NO DL (बिना लाइसेंस) का गलत चालान किया गया है इस संबंध में सही जानकारी चाही गई। हेल्पलाइन द्वारा शिकायत को ट्रैफिक टीएमसी शाखा तक पहुंचाया गया। शाखा द्वारा प्रकरण का निराकरण करते हुए नागरिक को स्पष्ट जानकारी दी गई कि उक्त चालान NO DL का नहीं, बल्कि संकेत उल्लंघन का है। इस प्रकार हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक को उसके चालान की वास्तविक स्थिति की सही जानकारी प्राप्त हुई और उसकी शंका का समाधान किया गया। इस तरह किसी संदिग्ध चालान की लिंक की भी एप के माध्यम से उसकी सही जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी को भी रोक सकते हैं। वहीं पुलिस के अनुसार हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारियों और मैदानी टीमों तक पहुंचाकर कार्रवाई कराई जा रही है। हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों में कई मामलों में मौके पर त्वरित कार्यवाही के सामने खड़ी कार को वाहन मालिक से संपर्क कर हटवाया गया। आई.टी. पार्क से तीन ईमली मार्ग पर टूटे डिवाइडर की सूचना नगर निगम को देकर उसे ठीक कराने की कार्रवाई कराई गई। इसी प्रकार नो-पार्किंग एवं अवैध पार्किंग की शिकायतों पर भी संबंधित टीमों द्वारा कार्रवाई कर वाहन हटवाए गए।
यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात संबंधी समस्या की सूचना समय पर 7049107620 ट्रैफिक हेल्पलाइन पर देवे साथ ही अन्य सुविधाओं के लिए इंदौर ट्रैफिक साथी एप्लिकेशन https://indoretrafficsaarthi.com/download-app डाउनलोड करें।

