इन्दौर जिले में सर्वाध‍िक मतदान देपालपुर और सबसे कम इन्दौर-दो में –

इंदौर

:: अध‍िकृत आंकड़ों के अनुसार जिले में हुआ 71.45 प्रतिशत मतदान ::
इन्दौर (ईएमएस)। इन्दौर जिले में विधानसभा निर्वाचन-2018 के अंतर्गत सर्वाधिक 82.08 प्रतिशत मतदान देपालपुर क्षेत्र में हुआ है। जिले में सबसे कम मतदान 64.21 प्रतिशत इंदौर-दो में दर्ज किया गया। जिले में इस वर्ष विधानसभा निर्वाचन के लिये कुल 71.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें डाक मतपत्र, सेवा मतदाता शामिल नहीं है। संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा गुरूवार को जारी यह जानकारी भी अनंतिम है।
इंदौर-1 : 68.63 फीसदी
इंदौर-2 : 64.21 फीसदी
इंदेौर-3 : 69.62 फीसदी
इंदौर-4 : 67.14 फीसदी
इंदौर-5 : 65.22 फीसदी
सांवेर : 80.43 फीसदी
देपालपुर : 82.08 फीसदी
महू : 78.99 फीसदी
राऊ : 73.51 फीसदी
———————-
कुल : 71.45 फीसदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *