इस वीकेंड कंगना रनौत लॉक अप में ‘जनता की आवाज़’ के रूप में प्रवेश कर रही हैं। अब आप पूछेंगे कि जनता की आवाज़ क्या है? तो हम आपको बता दें कि इससे इनमेट्स अपनी गलतियों को सुधारने के लिए दर्शकों के और ज्यादा करीब आएंगे। क्या कंगना अच्छी खबर लेकर आएंगी या बुरी? क्या इनमेट्स के टर्मिनेशन में उनकी कोई भूमिका होगी?
कंगना रनौत ने कहा, ‘‘यह शो आपकी सच्चाई को स्वीकार करने के बारे में है, फिर चाहे वह सच्चाई कितनी भी असहज क्यों न हो। मैं इस वीकेंड ज्यूरी या जनता की आवाज़ के रूप में फराह और रितेश के साथ लॉक अप: सच या सज़ा में आ रही हूँ। मैं केवल यही कहूँगी कि हर चॉईस की एक कीमत होती है!’’

