अभिनेता हरजिंदर सिंह ने टिप्प्सी और इंस्पेक्टर अविनाश में कमलेश जैसे किरदार निभाकर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, हरजिंदर मानते हैं कि इंस्पेक्टर अविनाश उनके दिल के बेहद करीब है। सीरीज़ के दोनों सीज़न का हिस्सा रहे हरजिंदर का कहना है कि इस शो ने उनके एक्टिंग सफर को नई दिशा दी।अपने अनुभव को याद करते हुए हरजिंदर कहते हैं, “दो सीज़न तक ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ का हिस्सा रहना मेरे लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आया। इस तरह के शो में काम करते हुए समझ आता है कि एक्टिंग सिर्फ डायलॉग बोलने का नाम नहीं है, बल्कि हर पल को महसूस करके जीने का नाम है। रणदीप हुड्डा जैसे शानदार अभिनेता के साथ काम करना इस सफर को और खास बना गया। उनके काम के प्रति समर्पण को करीब से देखकर मुझे भी खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिली।

