योग जीवन का अहम् हिस्सा है

मनोरंजन

शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में वैदेही का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री आरती बिराजदार ने बताया कि योग उनके जीवन का अहम् हिस्सा है।आरती ने कहा, “मेरे लिए योग सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की एक अनमोल देन है। आज की व्यस्त जिंदगी, प्रदूषण और तकनीक पर बढ़ती निर्भरता का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। योग मुझे शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से शांत और भावनात्मक रूप से संतुलित रखता है। लेकिन, इसका फायदा तभी मिलता है, जब इसे नियमित रूप से किया जाए। मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को हर दिन थोड़ा समय निकालकर योग जरूर करना चाहिए।”, “मैं हर दिन सूर्य नमस्कार करती हूँ। यदि समय मिले, तो ज्यादा राउंड करना अच्छा होता है, लेकिन शूटिंग की व्यस्तता के कारण मैं आमतौर पर 25 राउंड ही कर पाती हूँ। 

1 thought on “योग जीवन का अहम् हिस्सा है

Comments are closed.