स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%, जिसका प्रीमियर होगा 5 सितम्बर को।दुनिया भर में नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इज़राइल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका जैसे देशों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, इंटरनेशनल फॉर्मेट द 1% क्लब अब इंडिया में अपने लंबे समय से इंतज़ार किए जा रहे डेब्यू के साथ आ रहा है इंडिया के टॉप 1% के रूप में। अनिल कपूर इस शो को होस्ट करेंगे। शो को एक शानदार लॉन्च इवेंट में अनवील किया, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े नाम और डिग्निटरीज़ शामिल हुए। इस शाम की भव्यता ने चैनल के सबसे बड़े नॉन-फिक्शन लॉन्च की स्केल को दर्शाया। पारंपरिक क्विज़ शो से अलग, इंडिया के टॉप 1% लॉजिक, ऑब्ज़र्वेशन और कॉमन सेंस पर आधारित है।

