नशेड़ी ने चुराई बाइक, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, पुलिस कर रही तलाश

इंदौर

इन्दौर | बाइक चुराने के मामले में बाइक चोर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बाइक मालिक ने उसकी पहचान कर बताया कि वह नशे का आदी है और इसके लिए ही उसने बाइक चुराई होगी। मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार फरियादी राकेश गोस्वामी ने शिकायत दर्ज कराते बताया कि माणिकबाग रोड स्थित वेंकटेश मार्केट में उनका ऑफिस है वहीं खड़ी उनकी लाल रंग की पल्सर गाड़ी चोरी हो गई। बाइक चुराने वाला आफिस के बाहर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। राकेश के अनुसार बाइक चुराने वाले का नाम संतोष देवकने है और वह शराब पीने का आदी है। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में शिकायत दर्ज कर नशेड़ी चोर की तलाश शुरू कर दी है।