दो बेटियां होना मेरे लिए डबल बोनस है

मनोरंजन

69 साल की उम्र में भी अनिल कपूर की ऊर्जा और अपने काम के प्रति उनका समर्पण पहले जैसा ही बरकरार है। अब वह इंडिया के टॉप 1%: द अनिल कपूर शो के साथ अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। शो के दौरान एक प्रतिभागी ने बताया कि परिवार को समय देने के लिए उसने काम से कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया। अनिल कपूर ने कहा, “बहुत लोग कहते हैं कि मैं अपनी फैमिली के लिए काम करता हूं, लेकिन मैं भी अब यह सीख रहा हूं कि परिवार को समय देना कितना जरूरी है। हमारे दोनों दामाद अपने काम और परिवार के बीच बहुत अच्छे से संतुलन बनाते हैं। जब मैं आपकी उम्र का था और रिया का जन्म हुआ था, तब मैं अस्पताल देर से पहुंचा था। इस बात के लिए मैं आज तक खुद को माफ नहीं कर पाया हूं। रिया की डिलीवरी हो चुकी थी और मैं कुछ समय बाद वहां पहुंचा। मैं पूरी रात शूटिंग कर रहा था और मेरी आंख लग गई थी। जब मैं उठा, तब तक रिया का जन्म हो चुका था। बेटी का होना अपने आप में एक बोनस है और मेरी तो दो बेटियां हैं, सोनम और रिया। इसलिए मेरे लिए यह डबल बोनस है।”