इन्दौर | कुशवाह सोशल ग्रुप इंदौर द्वारा कुशवाह समाज के आराध्य देव भगवान श्री लव-कुश की जयंती के पावन पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी, युवा, पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी थे। चल समारोह में भगवान लव-कुश का आकर्षक रथ, झांकियां, बैंड-बाजे, नासिक ढोल, भजन मंडली और धार्मिक स्वरूपों में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। महापुरुषों की वेशभूषा में बच्चे भी शामिल हुए। पूरे मार्ग में जय श्री राम और जय लव-कुश के जयघोष गूंजते रहे। सचिव आकाश कुशवाह ने जानकारी देते बताया कि आयोजन में अतिथि के रूप में विधायक महेंद्र हार्डिया, सभापति मुन्नालाल यादव, देवेंद्र कुमार दुबगे, राजेश परंजिया सहित त्रिलोक कुशवाह, रामेश्वर कुशवाह, राकेश कुशवाह पहलवान, अमर सिंह कुशवाह अजय कुशवाह हीरालाल कुशवाह यशपाल कुशवाह प्रमोद कुशवाह मौजूद रहे। यात्रा के दौरान संयोजक दिनेश सिंह कुशवाह, अध्यक्ष संतोष कुशवाह, मुकेश कुशवाह, राजा कुशवाह, राजकुमार कुशवाह, अमन कुशवाह, गोलू कुशवाह, शुभम कुशवाह, महेश कुशवाह, राधा कुशवाह, रंजना कुशवाह, किरण बिल्लोरे, सुषमा कुशवाह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

