महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज 3 अक्टूबर को, हनुमान अंश फेम सागर के हनुमान गायक सुनील होंगे भजन महोत्सव में शामिल

इंदौर धार्मिक

इन्दौर | रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आगामी 3 अक्टूबर को आयोजित भजन महोत्सव के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज होगा। इस भजन महोत्सव में हाल ही में रिलीज फिल्म हनुमान अंश जिसमें श्री नीम करौली बाबा की प्रेरणादायी कथा और हनुमान जी के अंश रूप को दर्शाया गया है के भजन गायक सुनील लोधी जिन्हें भक्तों ने सागर के हनुमान का नाम दिया है शामिल होंगे। आयोजन में समाजसेवी देवलोकवासी श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की स्मृति में कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। महानगर संगठन के संस्थापक अमिताभ स्वाति सिंघल, दिलीप कविता गर्ग एवं समन्वयक बिंदु विनोद अग्रवाल ने बताया कि पूरे आयोजन में नीम करौली बाबा का आशीर्वाद और हनुमान भक्ति का संगम देखने को मिलेगा। आयोजन में सुनील लोधी जिनके भजन इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हैं। विशेषकर उनका भजन सागर में नइया डार दई और फिल्म हनुमान अंश में उनके साथी गायक कलाकार साधु तिवारी का गाया पार्वती भजन – ऐसे वर के लाने हो युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की जुबान पर चढ़ा हुआ है। ये दोनों भी आयोजन में विशेष रूप से शामिल होंगे और जय श्री राम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा। आयोजन समिति के संरक्षक गिरीश अग्रवाल (दैनिक भास्कर), विनोद अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), अविनाश अग्रवाल (ओएस्टर ग्रुप), पवन सिंघानिया (मोयरा ग्रुप), महेंद्र पीडी अग्रवाल, विष्णु बिंदल (स्वास्तिक ग्रुप), टीकम चंद गर्ग (के टी ग्रुप), प्रेमचंद गोयल (गोयल पारमार्थिक), वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल, श्वेता प्रवेश अग्रवाल (सोम्या ग्रुप), संदीप जैन है ।‌ आयोजन महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है और इसका उद्देश्य युवाओं में भक्ति और संस्कारों को जागृत करना है।