:: आधुनिक तकनीक से जुड़ेगी प्राचीन विद्या; ग्रहों की चाल को रियल-टाइम ट्रैक कर सकेंगे युवा ::
इंदौर । भारतीय ज्योतिष विद्या को आधुनिक तकनीक के साथ समन्वयित करते हुए इंदौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कालदर्शन’ का औपचारिक आगाज किया गया। ज्योतिष आचार्य संगीता शर्मा और विकल्प पाराशर द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ज्योतिष को केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रखकर इसे निर्णय लेने की एक वैज्ञानिक विधा के रूप में स्थापित करना है।
लॉन्च के अवसर पर बताया गया कि यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से उस युवा पीढ़ी के लिए है जो तर्क और प्रमाण पर विश्वास करती है। वर्तमान में यह सेवा kaaldarshan.com पर उपलब्ध है, जिसे जल्द ही एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के रूप में भी लॉन्च किया जाएगा।
:: ज्योतिष जादू नहीं, समय का विज्ञान ::
समारोह को संबोधित करते हुए संगीता शर्मा ने कहा कि ज्योतिष कोई जादू नहीं, बल्कि समय और स्थितियों को समझने का एक सशक्त माध्यम है। ‘कालदर्शन’ की सबसे बड़ी विशेषता इसका रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम है। इसके माध्यम से उपयोगकर्ता अपने ग्रहों की स्थिति, गोचर और दशा-अंतरदशाओं को ग्राफिकल प्रेजेंटेशन के साथ देख सकेंगे। यह उन लोगों के लिए भी सुलभ होगा जो ज्योतिष की जटिलताओं से अनभिज्ञ हैं। इसके जरिए करियर, स्वास्थ्य, विवाह और वित्तीय निर्णयों में ग्रहों की भूमिका को सामान्य भाषा में समझाया जाएगा, ताकि व्यक्ति आने वाली चुनौतियों और अवसरों के प्रति पहले से तैयार रह सके।
:: सही समय पर सटीक निर्णय की ताकत ::
विकल्प पाराशर ने ज्योतिष के व्यावहारिक पक्ष पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से इस प्राचीन ज्ञान को लोकल से ग्लोबल ले जाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज के तेज रफ्तार जीवन में सही समय पर लिया गया निर्णय ही सफलता की कुंजी है। चाहे नौकरी बदलना हो, निवेश करना हो या नया व्यापार शुरू करना, ‘कालदर्शन’ उचित समय की पहचान करने में मार्गदर्शक बनेगा।
समारोह में उन्नति सिंह, प्रतिभा मित्तल, मनीष जोशी, मुग्धा शुक्ला, दीपिका मिलन सिंह, संजीव विजयवर्गीय, दिनेश शर्मा, योगेन्द्र महंत, संतोष भार्गव और रामचंद्र वेदी सहित कई विद्वान उपस्थित रहे। सभी ने इस डिजिटल पहल को समयानुकूल बताते हुए इसकी सराहना की।

