इन्दौर | राजबाड़ा स्थित मां अहिल्या प्रतिमा के समक्ष अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने शांतिपूर्ण धरना देकर टीईटी परीक्षा का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मोर्चा प्रमुख केके आर्य, शिव वीर सिंह भदौरिया व आलोक परमार के अनुसार 20-25 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी के दायरे में लाना उनकी योग्यता पर सवाल खड़ा करना है। उन्होंने 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त कर सेवा सुरक्षा देने की मांग की।

