होम्बले फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर अपने अगले महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। विजय किरागांदुर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में बेहतरीन एक्टर सूर्या, एक्ट्रेस कायाडू लोहार और मशहूर फिल्म मेकर टी. जे. ज्ञानवेल एक साथ आ रहे हैं।भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते और बड़े सितारों में से एक, सूर्या ने दो दशकों से भी ज्यादा समय से अपनी वर्सटैलिटी और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है। दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ अपने नाम कर चुके सूर्या ने हमेशा कमर्शियल सक्सेस और क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्मों के बीच एक बेहतरीन बैलेंस बनाकर रखा है। इसके साथ ही, एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी उन्होंने हमेशा सार्थक सिनेमा को बढ़ावा दिया है।

