अपनी अलग अंदाज़ और दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अदाह शर्मा ने एक बार फिर अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो से फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस मज़ेदार वीडियो में आदाह हल्के-फुल्के अंदाज़ में बताती हैं कि वह पिछले एक महीने से “वेल्ली ” हैं। उनका यह बयान सुनकर फैंस पहले तो चौंक जाते हैं, लेकिन जल्द ही समझ आते ही मुस्कुराने लगते हैं।वीडियो में अदाह बताती हैं कि एक प्रोड्यूसर ने अपनी फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल अचानक बदल दिया, जिसकी वजह से उनके कैलेंडर में खाली समय आ गया। इसी पर मज़ाक करते हुए वह खुद को “वेल्ली” कहती हैं यानी फिलहाल उनके पास काफी फ्री टाइम है। लेकिन वीडियो का असली मज़ा आखिर में आता है, जब अदाह एक छोटा सा ट्विस्ट जोड़ देती हैं।

