पीएम मोदी को शरद पवार समेत कई विपक्षी नेताओं ने दी जन्म दिन की शुभकामनाएं

ताज़ा खबर देश-विदेश

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। सभी ने पीए मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने लिखा- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने एक्स पर लिखा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ व सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।
वाईएसआईआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें। तमिलनाडु के सीएम और टीवीके के प्रमुख जोसेफ विजय ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहाकि मैं पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो एक मजबूत भारत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से नेतृत्व कर रहे हैं। मैं पूरे दिल से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
झामुमो सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं। शिवसेना-यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और हमेशा खुश रहने की कामना करती हूं।
बता दें पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वह 26 मई 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे हैं। वर्तमान में उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है। वह देश के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने गए प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी वाराणसी से सांसद हैं। वह 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। इस साल सार्वजनिक जीवन में उनके 25 साल भी पूरे हो रहे हैं।