मानसिक स्वास्थ्य जरूरी है

मनोरंजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर अभिनेता अर्जन बाजवा ने मानसिक स्वास्थ्य, अपनी भावनाओं को जाहिर करने और लोगों की लगातार नजरों में रहने के दबाव पर बात की। रुस्तम, फैशन और कबीर सिंह जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अर्जन का मानना है कि मानसिक शांति बनाए रखने के लिए अपनी भावनाओं को समझना और खुद के प्रति संवेदनशील होना जरूरी है।अर्जन ने कहा, “मुझे लगता है कि लोग अंदर से ठीक न होने के बावजूद यह कहना पसंद करते हैं कि वे ठीक हैं। आमतौर पर कोई भी खुद को कमजोर या भावनात्मक रूप से असहाय दिखाना नहीं चाहता।