अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लव लॉटरी में अपने अभिनय के लिए अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अक्षय ओबेरॉय अब अपने अगले प्रोजेक्ट आश्रम 4 पर ध्यान दे रहे हैं। अभिनेता ने इस चर्चित सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग के लिए जयपुर शेड्यूल शुरू कर दिया है।आश्रम 4 के लिए अक्षय तीसरी बार शूटिंग कर रहे हैं। जयपुर में शूटिंग फिलहाल जारी है, जहां अक्षय बाकी कलाकारों के साथ शामिल हो गए हैं। पूरी टीम नए सीजन की शूटिंग में जुटी हुई है।प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “जयपुर में शूटिंग चल रही है और अक्षय बाकी कलाकारों के साथ जुड़ गए हैं। आश्रम 4 के लिए यह उनका तीसरा शूटिंग शेड्यूल है। उनके किरदार और उसे निभाने के उनके अंदाज़ से इस सीज़न में एक नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि यह सब पर्दे पर किस तरह सामने आता है।”

