:: अग्रवाल सांस्कृतिक मंच और सुशीलादेवी अग्रवाल फाउंडेशन ने लेडी हेलन केलर विद्यालय में किया सेवा कार्य ::
इंदौर । युवा समाजसेवी स्व. मयूरेश गर्ग की जन्म जयंती पर उनके सेवा कार्यों को याद करते हुए प्रकाश नगर स्थित लेडी हेलन केलर विद्यालय एवं अंधशाला के बच्चों को नए वस्त्र, फल, मिठाई और दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट की गई। श्री अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर और सुशीलादेवी अग्रवाल फाउंडेशन राणापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सेवा कार्य में मयूरेश के परिजनों सहित अग्रवाल समाज के कई सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने स्व. मयूरेश गर्ग को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सेवाभावी व्यक्तित्व का स्मरण किया। बच्चों को उनकी जरूरत की सामग्री वितरित की गई। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की प्रेरणा से हुए इस आयोजन में कई स्नेहीजन ने भी सहयोग दिया।
:: परिजनों और समाजबंधुओं ने दी श्रद्धांजलि ::
इस अवसर पर मयूरेश गर्ग के परिजन सोनू अग्रवाल, पलक अग्रवाल, सुरभि गर्ग, स्वप्निल गर्ग, सोहम गर्ग और शर्मिला गर्ग उपस्थित रहे। श्री अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर की ओर से अजय मित्तल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शरद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, लीना मित्तल, प्रियंका गोयल, सुरभि अग्रवाल, नित्या अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल और अरविंद कंसल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की।
आयोजकों ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों के बीच उपयोगी सामग्री वितरित कर स्व. मयूरेश गर्ग की स्मृति को सेवा कार्यों के माध्यम से जीवंत रखने का प्रयास किया गया।

