इन्दौर बुराई पर अच्छाई की विजय, असत्य पर सत्य की विजय! के प्रतीक दशहरा पर्व पर इन्दौर शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल ने लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा का संकल्प लेते हुए, लोकतंत्र के रावण कहे जा रहे ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया। उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र की मर्यादाओं पर सवाल उठते हैं, तब आवाज़ उठाना हमारा कर्तव्य बन जाता है। यह केवल एक पुतले का दहन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा और जनता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक है। युवक कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि तानाशाही की सोच नहीं चलेगी! लोकतंत्र का अपमान नहीं सहेंगे! संविधान की आवाज़ दबने नहीं देंगे! सत्य की जीत होगी, संविधान की जीत होगी और लोकतंत्र की जीत होगी!
अमित पटेल ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा!

